हरियाणा में 'साइलेंट किलर' पर स्ट्राइक: 1 करोड़ लोगों की हुई स्क्रीनिंग...8.62 लाख निकली ये बीमारी

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 04:02 PM (IST)

चंडीगढ़:  गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की रोकथाम के लिए हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में 30 साल से ऊपर के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसमें हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह और कुछ कैंसर की जांच शामिल है। राष्ट्रीय एनसीडी पोर्टल के अनुसार 31 जनवरी 2026 तक 1.01 करोड़ लोग स्क्रीनिंग करवा चुके हैं। इनमें से 8 लाख 62 हजार 764 लोगों (लगभग 8.5%) में हाई ब्लड प्रेशर मिला है और उनका इलाज शुरू किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि राज्य सरकार गैर संचारी रोगों जैसे हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग करा सकते हैं। इस स्क्रीनिंग में मधुमेह, उच्च रक्तचाप व मुंह, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर जैसी बीमारियां शामिल हैं जिससे समय रहते इनकी पहचान और उपचार संभव हो सके।

स्वास्थ्य मंत्री राव ने बताया कि राज्य आवश्यक औषधि सूची के अनुसार उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए जरूरी दवाएं जिलों में उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम और पंचकूला के जिला नागरिक अस्पतालों में कैथ लैब और कार्डियक सेंटर जैसी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं स्थापित की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग गैर संचारी रोगों के बढ़ते आंकड़े को कम करने के लिए इनकी रोकथाम पर विशेष ध्यान दे रहा है। लोगों को प्रमुख जोखिम कारकों से बचने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static