हरियाणा कांग्रेस की ''शाही'' बाड़ेबंदी: हिमाचल की वादियों में खर्च हुए 30 लाख..लगाया गया चुनाव का ''लग्जरी'' पहरा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 09:42 AM (IST)

डेस्क:  राज्यसभा चुनाव के बीच हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को हिमाचल लाकर सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया। इस पर करीब 30 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस दौरान कुफरी, गलू और चायल के आलीशान होटलों में उनके ठहरने और खानपान की विशेष व्यवस्था की गई।
 

राज्यसभा चुनाव के बीच हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को हिमाचल लाकर सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया। इस पर करीब 30 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस दौरान कुफरी, गलू और चायल के आलीशान होटलों में उनके ठहरने और खानपान की विशेष व्यवस्था की गई। विधायकों के साथ सांसद, प्रदेश प्रभारी, पार्टी अध्यक्ष, सहयोगी स्टाफ और सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे, जिससे कुल संख्या करीब 60 लोगों तक पहुंच गई। 
सूत्रों के अनुसार विधायकों का ठहराव और भोजन मुख्य रूप से रेडिसन कुफरी और ट्विन टावर गलू में रखा गया। वहीं शनिवार को दोपहर का भोजन आईटीसी तवलीन होटल, चायल में तथा रविवार को दोपहर का भोजन वाइल्ड फ्लावर हॉल में आयोजित किया गया। विधायकों, सांसदों, पार्टी प्रभारी और अन्य वीआईपी लोगों और उनके स्टाफ के ठहरने और खाने-पीने पर करीब 30 लाख रुपए खर्च हुए हैं।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static