हर्ष फायरिंग में 8 साल की बच्ची को लगे गोली के छर्रे, गंभीर हालत में किया गया रेफर

punjabkesari.in Monday, Feb 26, 2024 - 08:46 AM (IST)

पानीपत (सचिन) : हरियाणा के पानीपत शहर में हर्ष फायरिंग के दौरान एक 8 साल की बच्ची के घायल होने का मामला सामने आया है। यहां आठ मरला की जुलाहा बस्ती में बच्चे की छठी पर ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की गई। जिसमें वहां खड़ी पड़ोसी की एक 8 साल की बच्ची को छर्रे लग गए। जिससे वह घायल हो गई। बच्ची को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि बच्ची के पेट व टांगों पर छर्रे लगे हैं। घुटने से ऊपर लगा छर्रे शरीर में धंस गया। टांगों से रक्त रिसाव हालत में बच्ची दर्द से कहराती हुई पैदल चलती व रोती हुई अपने घर पहुंची। 

मकान मालिक शिव कुमार ने बताया कि वह आठ मरला की जुलाहा बस्ती का रहने वाला है। उसके मकान में पिछले करीब 5 साल से राजन कुमार रहता है। जिसकी 8 साल की बेटी नैना है। जोकि नर्सरी कक्षा में पढ़ती है। राजन, संजय चौक के पास एक परदो की दुकान पर काम करता है। वह रविवार को दुकान पर गया था। स्थानीय निवासी बंटी ने अपने पोते की छठी पर घर पर डीजे पार्टी व खाना किया हुआ था। नैना, घर से दुकान पर चीज लेने गई थी। दुकान के पास ही आयोजन में डीजे बज रहा था। जिसे देखने के लिए बच्ची वहां चली गई। डीजे पर नाचते हुए युवकों ने ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग कर दी। यहां खड़ी नैना के पेट व टांगों पर पांच छर्रे लगे और वो गिर गई। नैना के गिरते ही यहां हड़कंप मच गया। डीजे को बंद कर दिया गया। यहां से युवक तितर-बितर हो गए।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static