कोरोना का तांडव जारी: महेंद्रगढ़ में 866 कोरोना पॉजिटिव आए
punjabkesari.in Friday, May 07, 2021 - 12:12 AM (IST)
रेवाड़ी/महेंद्रगढ़ (योगेंद्र सिंह): महेंद्रगढ़ जिले के हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या में वृद्धि हो रही है। वीरवार को महेंद्रगढ़ में 866 कोरोना पॉजिटिव आए। इनमें से बीस जेल में बंद कैदी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं मौत की बात करें तो आज तीन मरीज कोरोना से जंग हार गए।
इसके पहले जेल में 144 कैदी व जेल स्टॉफ पॉजिटिव मिले थे। रेवाड़ी की बात करें तो वहां आज कोरोना पॉजिटिव की संख्या 257 रही। वहीं तीन मरीजों की मौत हुई। महेंद्रगढ़ में अभी तक 64 तो रेवाड़ी में 137 लोग कोरोना की जंग हार चुके हैं।
यह आंकड़े डराने वाले हैं। छोटे शहर व गांव में जिस प्रकार से कोरोना पॉजिटिव और कोरोना से जंग हारने वालों का ग्राफ बढ़ रहा है यहचिंता का विषय है। प्रशासन के साथ ही अब लोगों को भी जागरूकता का परिचय देने के साथ ही कोविड- गाइड लाइन का पालन करने का संकल्प ले लेना चाहिए।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Transfer : हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल; अचानक हुआ 6 IAS और 6 HCS अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी...