तेज बुखार और छाती में जकड़न को न करें नजरअंदाज, यमुनानगर में बढ़े स्वाइन फ्लू के केस...स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 12:37 PM (IST)

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता):  स्वाइन फ्लू के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। यमुनानगर में अभी तक स्वाइन फ्लू के 6 मामले सामने आ चुके हैं। स्वाइन फ्लू को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं।

यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सुशीला सैनी ने बताया कि जो 6 पेशेंट अभी तक डायग्नोज हुए हैं  उनमें से दो अभी भी पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल है, जबकि बाकी पेशेंट स्टेबल है। उन्होंने बताया कि यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग के पास स्वाइन फ्लू के इलाज के पर्याप्त प्रबंध मौजूद हैं। यहां 10 बेड़ो का अलग से आइसोलेटेड वार्ड तैयार किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि फिलहाल स्वाइन फ्लू की किट स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध नहीं है उसके लिए आर्डर किया हुआ है, तीन से चार दिन में किट आ जाएगी, फिलहाल टेस्टिंग के लिए पंचकूला सेक्टर 6 सरकारी अस्पताल से जांच हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जब किट आ जाएगी तो यमुनानगर सिविल अस्पताल में यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध रहेगी।

डॉक्टर सुशील सैनी ने बताया कि स्वाइन फ्लू के लक्षणों में खांसी जुकाम बुखार होना मुख्य लक्षण है। यह लक्षण वैसे आम खांसी जुकाम में भी रहते हैं। लेकिन अगर बुखार तेज हो, छाती पूरी तरह जाम हो जाए, निमोनिया जैसी स्थिति नजर आने लगे तो तुरंत जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों और वृद्धो को स्पेशल सतर्क रहने की जरूरत है । बच्चों बुजुर्गों को भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचना चाहिए। आम लोगों को भी भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचने और मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है।

 डॉक्टर सुशीला सैनी डिप्टी सीएम  ने कहा कि यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है, दवाइयां का  स्टॉक मौजूद है। विशेष वार्ड की स्थापना की गई है ।लेकिन लोगों को सतर्क रहने की ज्यादा जरूरत है, भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचने की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static