9 वर्षीय दृष्टि ने लेखन में बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1 मिनट में लिखे 54 ये आकर्षक शब्द

punjabkesari.in Sunday, Nov 05, 2023 - 01:46 PM (IST)

चरखी दादरी(पुनीत श्योराण): कहते हैं जन्मजात प्रतिभा, उम्र की मोहताज नहीं होती। इसी मान्यता की मिसाल हैं गांव खातीवास निवासी 9 साल की दृष्टि फोगाट, जो अपने लेखन के लिए मशहूर हैं। दृष्टि ने पिछले दिनों एक मिनट में 54 सुंदर और आकर्षक शब्द लिखकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। लंदन की संस्था ने दृष्टि को इंदौर में सम्मानित किया है। पांचवीं कक्षा की छात्रा दृष्टि ने पिछले वर्ष भी एक मिनट में सर्वाधिक शब्द लिखकर राष्ट्र स्तर पर रिकॉर्ड बनाया था। बेटी की इस उपलब्धि पर जहां परिवार को गर्व है वहीं दृष्टि अपने जीवन में अन्य वर्गों में रिकॉर्ड बनाने का सपना है।

PunjabKesari

बता दें कि गांव खातीवास निवासी किसान धीरपाल व गृहिणी निर्मला की 6 वर्षीय बेटी दृष्टि फोगाट के मन में कुछ नया करने का जुनून था। माता-पिता ने बेटी का हुनर समझा और मां निर्मला ने बेटी की लिखाई पर ध्यान दिया। जिसके कारण बेटी ने विश्व स्तर पर पहचान बना ली। निर्मला ने बताया कि 2022 में ही दृष्टि ने एक मिनट में सर्वाधिक शब्द लिखकर राष्ट्र स्तर पर रिकॉर्ड बनाया था।

पिछले वर्ष दिसंबर में लंदन की संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए दृष्टि ने आवेदन किया था। इसके बाद संस्था ने टीम को दृष्टि के घर भेजा और टीम वहां से उसके हुनर की वीडियो बनाकर ले गई। निर्मला के अनुसार 67 प्रतिभागियों ने इस स्पर्धा में भाग लिया था। दृष्टि ने अपना हुनर दिखाते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया। दृष्टि की माता निर्मला ने बताया कि बेटी की उपलब्धि के लिए मई माह में इंदौर में नेपाल की बिजनेस आइकॉन डॉ. भवानी राणा, आईएएस दिनेश जैन और मध्यप्रदेश के एडीजीपी कृष्णा प्रकाश ने दृष्टि को सम्मानित किया है।

दृष्टि फोगाट ने बताया कि उसने अपनी मां से इंटरनेट के माध्यम से नये-नये अक्षर बनाने सीखे थे। मां ने उसे सिखाया तो वह रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हुई। दृष्टि ने बताया कि वह कुछ नया करने के लिए मन में सपना संजोए हैं और आईएएस बनने का उसका सपना है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static