कम नहीं हो रही कोरोना की रफ्तार : आज 12 की मौत, 9204 नए मामले आए सामने

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 08:55 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में कोरोना अपनी रफ्तार पर बरकरार है। आज प्रदेश में 12 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं कोरोना के 9204  व ओमिक्रॉन का कोई मामला सामने नहीं आया। आज प्रदेश भर में 32566 सैंपल लिए गए हैं।

हरियाणा में कोरोना के कुल 54814 सक्रिय मामले हैं। रिकवरी रेट 92.41% प्रतिश है। वहीं पहले व दूसरे डोज को मिलाकर अब तक कुल 38070780 टीके लगाए जा चुके हैं।

PunjabKesari
हर रोज की तरह गुरुग्राम व फरीदाबाद जिले आज भी नए मामलों के आंकड़ें में आगे हैं। इसके अलावा करनाल, सोनीपत, अंबाला, पंचकूला, पानीपत व झज्जर में कोरोना रफ्तार पकड़ रहा है। हालांकि आज कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में पिछले दिन से कमी आई है। आज 791149 मरीज ठीक हुए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static