सब्जी बेचते वक्त उड़ गए होश! क्रेट के पीछे बैठा था खतरनाक स्पेक्टिकल कोबरा, वाइल्डलाइफ टीम ने ऐसे बचाई जान

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 08:48 AM (IST)

यमुनानगर(परवेज खान): यमुनानगर में छछरौली के शेरपुर मोड़ पर सब्जी की दुकान पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सब्जी की क्रेट के पीछे करीब 5 फीट लंबा स्पेक्टिकल कोबरा छिपा मिला। करेट उठाते समय दुकानदार अंकित कुमार की नजर जैसे ही सांप पर पड़ी, उसके होश उड़ गए। घबराए दुकानदार ने तुरंत वाइल्डलाइफ विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही कर्मचारी मोहित गुर्जर मौके पर पहुंचे और महज 40 सेकंड में कोबरा का सफल रेस्क्यू कर लिया।

 छछरौली के शेरपुर मोड़ पर सब्जी की दुकान के अंदर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सब्जी की क्रेट के पीछे करीब 5 फीट लंबा स्पेक्टिकल कोबरा छिपा मिला। सांप नजर आते ही दुकानदार के होश उड़ गए और इलाके में भी हलचल मच गई। दरअसल, सब्जी विक्रेता अंकित कुमार दुकान पर सब्जी की क्रेट उठा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी नजर पीछे छिपे ब्लैक कोबरा पर पड़ी। सामने फन फैलाए जहरीले सांप को देखकर अंकित पूरी तरह डर गए। उन्होंने बिना कोई जोखिम उठाए तुरंत वाइल्डलाइफ विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ विभाग के कर्मचारी मोहित गुर्जर मौके पर पहुंचे। इसके बाद शुरू हुआ कोबरा को सुरक्षित पकड़ने का ऑपरेशन। खास बात ये रही कि मोहित ने महज 40 सेकंड में करीब 5 फीट लंबे स्पेक्टिकल कोबरा का सफल रेस्क्यू कर लिया।

सब्जी विक्रेता अंकित कुमार ने बताया कि करेट उठाते समय अचानक ब्लैक कोबरा दिखाई दिया और सांप को देखकर वह पूरी तरह डर गए। वहीं वाइल्डलाइफ कर्मचारी मोहित गुर्जर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और करीब 40 सेकंड में कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। मोहित के मुताबिक स्पेक्टिकल कोबरा खतरनाक सांपों में से एक है। ऐसे में सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या छेड़ने के बजाय तुरंत विशेषज्ञों या वन्यजीव विभाग को सूचना देना जरूरी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static