वाहन की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची की मौत, मां के साथ सड़क किनारे खड़ी थी मासूम

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 01:19 PM (IST)

पानीपत : रिफाइनरी रोड़ पर स्थित एक फैक्टरी से थोड़ा आगे हुई एक सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार वाहन ने 6 साल की बच्ची को टक्कर मार दी। जिससे बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई। बाद में जब बच्ची को ले जाया जा रहा था तो रास्ते में घावों का ताव न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर थाना सदर से सहायक उप निरीक्षक अंग्रेज सिंह व मुख्य सिपाही विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम उपरांत वासियों को सौंप दिया। वहीं बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।    

गांव धर्मगढ़ निवासी 35 वर्षीय रविन्द्र पुत्र किताब सिंह ने बताया कि उसके तीन बच्चे है। जिनमें से दो लड़की व एक लड़का है। वह पत्नी व  बच्चों को अपने थ्री व्हीलर में लेकर सामान दिलवाने के लिए पानीपत आया था। जब वे खरीददारी करने के बाद वे घर लौट रहे थे तो रिफाइनरी रोड पर टीना फैक्टरी से थोड़ा आगे जाकर उसके थ्री व्हीलर में अचानक पैंचर हो गया। जिस पर उसने थ्री व्हीलर को साइड में लगा दिया तथा टायर बदलने लगा। उसकी पत्नी व बच्चे सड़के के एक ओर जाकर खड़े हो गए।

इसी दौरान पानीपत नम्बर की एक रेडिको कार का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ पानीपत की ओर से आया औऱ उसकी 6 वर्षीय बेटी राधिका को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी बेटी सड़क पर जा गिरी तथा उसे गंभीर चौटें आई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिसे देखकर वाहन चालक अपने वाहन सहिक मौके से फरार हो गया। वहीं वह प्राइवेट वाहन की इंतजाम करके वह बेटी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static