रक्तदाताओं को तोहफा: रिफ्रेशमेंट राशि हुई दोगुनी, अब 50 की जगह मिलेंगे इतने रुपये
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 02:47 PM (IST)
चंडीगढ़: स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई हरियाणा स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूशन काउंसिल की बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 11.60 करोड़ के बजट सहित व्यापक वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी दी गई।
योजना में ब्लड बैग और जांच किट की खरीद, मोबाइल ब्लड कलेक्शन व ट्रांसपोर्ट वैन की सुविधा, 19 सरकारी ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का विस्तार, प्रशिक्षण, निगरानी और कर्मचारियों के वेतन का प्रावधान शामिल हैं। बैठक में 54.14 करोड़ रुपये के अनुदान प्रस्ताव को सरकार के पास भेजने की स्वीकृति दी गई जिसमें हीमोफीलिया और थैलेसीमिया कि मरीजों के इलाज व आयरन दवाओं के अ लिए अतिरिक्त बजट शामिल है। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के का लिए रिफ्रेशमेंट राशि को 50 से त बढ़ाकर 100 रुपये प्रति रक्तदाता करने का प्रस्ताव रखा गया है।