Haryana में कांग्रेस को तगड़ा झटका ! पूर्व पार्षद के बेटे समेत 3 नेताओं ने थामा BJP का दामन...
punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 01:59 PM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां झज्जर की राजनीति में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब दो बार के पूर्व पार्षद के पुत्र और सहित कई लोगों ने कांग्रेस छोड़कर BJP को ज्वाइन कर लिया। बता दें कि 2 बार के पूर्व पार्षद महावीर गुर्जर, उनके छोटे भाई रोशन गुर्जर, महावीर के पुत्र और मौजूदा पार्षद टिंकी गुर्जर तथा पार्षद नरेश उर्फ आलू वाल्मीकि ने कांग्रेस छोड़कर BJP का दामन थाम लिया।
मिली जानकारी के अनुसार इन सभी नेताओं को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व पार्षद महावीर गुर्जर ने कांग्रेस नेतृत्व पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि झज्जर की विधायक गीता भुक्कल और रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। कांग्रेस पूरी तरह गुटबाजी में बंट चुकी है।
इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा गरीब, किसान, मजदूर, युवा और समाज के हर वर्ग की पार्टी है। उन्होंने कहा कि संगठन में हर कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है और उनकी मेहनत का पूरा मूल्यांकन किया जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए साथियों के जुड़ने से झज्जर में भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत होगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)