Haryana सरकार का बड़ा तोहफा; छात्रों को इलेक्ट्रिक बसों में मिलेगी ''Free entry'', इस जिले में हुई शुरूआत...

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 02:37 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा सरकार द्वारा विद्यार्थियों को राहत देते हुए अंबाला में संचालित इलेक्ट्रिक बसों में छात्र-छात्राओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। सरकार की इस पहल का यात्रियों और विद्यार्थियों ने स्वागत करते हुए आभार जताया है। विद्यार्थियों का कहना है कि रोजाना स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक आने-जाने में उन्हें इस सुविधा से काफी राहत मिलेगी।

हरियाणा सरकार सभी वर्ग को सुविधा देने के लिए अलग-अलग काम कर रही है उसी कड़ी में सरकार ने ग्रीन इलेक्ट्रिक बसों में सभी तरह के स्टूडेंट्स को यात्रा निशुल्क कर दी है ! जिसको लेकर अंबाला छावनी बस अड्डा इंचार्ज ने बताया कि अंबाला में वर्तमान में करीब 25 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। इन बसों में रोजाना लगभग 5 से 6 हजार यात्री सफर करते हैं।
 
अब इन बसों में विद्यार्थियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे नियमित रूप से बसों का इस्तेमाल करने वाले छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। बस अड्डा इंचार्ज के अनुसार, विद्यार्थियों को सुविधा देने के लिए संबंधित अधिकारियों की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद बसों में छात्र-छात्राओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

वहीं इलेक्ट्रिक बस के कंडक्टर ने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक के आदेशों के अनुसार विद्यार्थियों को यह सुविधा प्रदान की जा रही है। बसों में सफर करने वाले बच्चों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है और वे इसका लाभ भी उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसें पूरी तरह वातानुकूलित हैं, जिससे गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को आरामदायक सफर मिल रहा है।

यात्रियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू होने से अभिभावकों पर भी आर्थिक बोझ कम होगा। खासकर रोजाना बस से स्कूल या कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static