हरियाणा राजनीति में बड़ा ट्विस्ट ; निर्दलीय पार्षदों की जीत के बाद BJP में एंट्री...एक ही परिवार से हैं तीनों

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 03:39 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को हराकर जीत हासिल करने वाले निर्दलीय पार्षदों ने अब सियासी रुख बदलते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में तीनों पार्षद भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान बल्लभगढ़ से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ चुके राव रामकुमार ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बता दें कि बीजेपी में शामिल होने वाले तीनों पार्षद एक ही परिवार से हैं और तो और खास बात यह रही कि इन तीनों ने भाजपा प्रत्याशियों को हराकर जीत हासिल की थी, जिसके बाद इनकी जीत प्रदेशभर में चर्चा का विषय बनी।

PunjabKesari

शहर के वार्ड नंबर 42 से दीपक यादव, वार्ड नंबर 43 से उनकी पत्नी रश्मि यादव और वार्ड नंबर 40 से उनके चचेरे भाई पवन यादव पार्षद चुने गए थे। तीनों ने एक ही चुनाव चिन्ह ‘वायुयान’ पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

दीपक यादव ने बताया कि उनका परिवार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली और विकास की सोच से प्रभावित है। इसी कारण उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने आग बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य सबसे पहले अपने-अपने वार्डों का विकास और जनता की सेवा करना है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static