Kurukshetra में छीनाझपटी का आरोपी गिरफ्तार; पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में हुआ घायल, बाइक-मोबाइल बरामद

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 08:44 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (कपिल): कुरुक्षेत्र पुलिस ने छीनाझपटी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने छीनाझपटी के आरोपी शंकर वासी इन्द्रा कालोनी शोरगिर बस्ती थानेसर कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार करके आरोपी से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल व छीना गया मोबाईल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है।  

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में राजा वासी भैसोल जिला मुरादाबाद यूपी हाल वासी रेलवे रोड़ थानेसर ने बताया कि वह होटल में काम करता है। 2 अक्टूबर 26 को रात को काम से वापस अपने घर जा रहा था।

जब वह रेलवे रोड से जा रहा था उसी समय एक मोटरसाइकिल पर दो लड़के आए और उसके साथ से मोबाईल छीनकर भाग गए जिसमें 10 हजार रुपए भी थे। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई थी। 

बाद में 4 अक्टूबर को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मनदीप सिंह के मार्ग निर्देश में पीएसआई विशाल, सहायक उप निरीक्षक लखन, मुख्य सिपाही प्रदीप, रिषी, संजीव, सिपाही रवि व गाडी चालक संजीव कुमार की टीम ने छीनाझपटी के आरोपी शंकर वासी इन्द्रा कालोनी शोरगिर बस्ती थानेसर कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी से वारदात में प्रयोग मोटरसाईकिल व छीना गया मोबाईल फोन बरामद कर लिया। 

जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी शकंर को पुलिस टीम रेलवे रोड पर बरामदगी व निशानदेही के लिए लेकर गई थी। आरोपी ने पुलिस कस्टडी से भागने के को कोशिश की और आरोपी एक पुलिया से कूद गया जिससे उसकी टांग में चोट लगी।

पुलिस ने आरोपी को काबू करके ईलाज के लिए LNJP हस्पताल में दाखिल करवाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। मामले की जांच जारी है।  

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static