लापरवाही की भेंट चढ़ी एक और जिंदगी: नसबंदी कराने आई महिला की तड़प-तड़प कर मौत, अनदेखी ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार
punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 04:49 PM (IST)
भिवानीः महम गेट स्थित एक निजी अस्पताल में नलबंदी आपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम करवाया गया संतोष का फाइल फोटो। है। वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में बोर्ड की निगरानी में महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। मामले में अब मेडिकल नेग्लिजेंस रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
गांव गुजरानी निवासी करीब 40 वर्षीय संतोष को बुधवार सुबह नलबंदी आपरेशन के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। स्वजन के अनुसार महिला को सुबह करीब साढ़े 11 बजे आपरेशन थिएटर में ले जाया गया, लेकिन इसके बाद कई घंटों तक उन्हें मरीज से मिलने नहीं दिया गया। स्वजनों का आरोप है कि अस्पताल कर्मी उन्हें अलग अलग वार्डों के चक्कर कटवाते रहे। बाद में चिकित्सकों ने बताया कि आपरेशन के दौरान महिला को हार्ट अटैक आया है और उसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ेगा।
स्वजन ने इसकी अनुमति भी दे दी, लेकिन शाम करीब पांच बजे महिला की मौत की सूचना दे दी गई। स्वजन ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों ने बताया कि महिला आपरेशन के दौरान काफी देर तक चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली।
स्वजन का आरोप है कि अस्पताल में पर्याप्त विशेषज्ञ चिकित्सक और सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं और समय रहते महिला को किसी बड़े अस्पताल में रेफर भी नहीं किया गया। घटना के बाद स्वजन ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग को लेकर देर रात तक डटे रहे। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।