जुलाना में ट्रक-कार की भीषण टक्कर में युवक की मौत, परिवार में पसरा मौत

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 04:11 PM (IST)

जुलाना (विजेंद्र सिंह) : जुलाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे-352D पर गतौली गांव के पास बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में कार चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जींद जिले के झांझ खुर्द गांव निवासी 23 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। अमन बीती रात करीब 11 बजे अपनी कार में सवार होकर जींद से रोहतक की ओर जा रहा था। जब वह गतौली गांव के पुल के पास पहुंचा तो उसकी कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक कार में ही बुरी तरह फंस गया। गंभीर हालत में उसे जींद के सामान्य अस्पताल भिजवाया। हालांकि रास्ते में ही अमन ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static