SDM से उलझा युवक, फोटो लेने पर अधिकारी पर भड़का, पड़ा महंगा...
punjabkesari.in Thursday, Mar 20, 2025 - 08:51 PM (IST)

हांसी : हांसी में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक युवक SDM से उलझ गया। युवक पर आरोप है कि उसने स्कॉर्पियो सड़क पर खड़ी की थी। जिसके बाद बहस शुरु हो गई। इस पर उसका 7500 रुपए का चालान काट दिया गया। वहीं युवक ने नाजायज चालान काटने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को हांसी के भगत सिंह रोड़ पर जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान SDM राजेश खोथ भी मौके पर मौजूद थे। इसी बीच सड़क पर एक स्कॉर्पियो खड़ी थी तो उससे कारण पूछा तो युवक बहस करने लगा। SDM राजेश खोथ जब इसकी फोटो लेने लगे तो युवक SDM से ही उलझ गया। जिसके बाद कार का 7500 रूपए का चालान किया गया।
डिजिलॉकर में दिखाए डॉक्युमेंट्स
वहीं स्कॉर्पियो चालक युवक का कहना है कि किसी कारण आया था और जब कागजात मांगे गये तो उसने डिजिलॉकर में दिखाए, लेकिन प्रशासन ने नहीं माने। जिस वजह से उसका बेवजह चालान काट दिया गया। वहीं SDM से बहस पर युवक ने कहा कि उसे नहीं पता था कि वो अधिकारी है। वे फोटो खींच रहे थे, तो मैंने मना किया, जिस वजह से बहस हो गई।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)