महिला को 4 साल तक युवक बनाता रहा हवस का शिकार, Nude Video बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

punjabkesari.in Friday, May 31, 2024 - 02:23 PM (IST)

रोहतकः रोहतक के हिसार बाईपास स्थित एक कालोनी की रहने वाली महिला के साथ जींद में चार साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक ने जींद में अपने साथ लिवइन में रखा और महिला को शादी का झांसा देता रहा। इस बीच उसने महिला को बिना बताये उसका न्यूड वीडियो बना लिया और सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। महिला ने जींद में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया लेकिन मामला रोहतक का होने के कारण जींद महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर रोहतक महिला थाना को भेजी है।

 जींद सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही एक महिला ने बताया कि वो रोहतक के हिसार बाइपास पर एक कालोनी में रहते हैं। वहां चार साल पहले उसकी जान-पहचान बिहार के सारन जिले के बगोलिया निवासी सतेंद्र के साथ हुई थी। सतेंद्र ने उससे शादी करने की बात कहीं, जिस पर वह उसकी बातों में आ गई। इसके बाद एक होटल में ले जाकर सतेंद्र ने उसके साथ रेप किया। सतेंद्र उसे शादी का झांसा देकर चार साल तक रेप करता रहा।

 सतेंद्र ने चोरी-छिपे मोबाइल रखकर उनकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब उसने वीडियो देखी तो आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया। इस पर सतेंद्र ने उससे शादी करने से साफ़ इंकार कर दिया और किसी को न बताने की धमकी दी। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस जींद ने रेप, आइटी एक्ट, जान से मारने की धमकी देने की जीरो एफआईआर दर्ज कर रोहतक महिला थाना को भेज दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static