Kurukshetra: घर में सो रहे व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, मार्च महीने में जर्मनी से लौटा था मस्तान सिंह
punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2024 - 11:15 AM (IST)
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित संधू फार्म पर व्यक्ति की रात को सोते समय चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घर में दीवार बांधकर घुसे लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है और हर कोई हैरान है।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय मस्तान सिंह के रूप में हुई है जो करीब 18 साल से विदेश में रह रहा था और मार्च माह में ही जर्मनी से लौटा था। मस्तान सिंह के पिता बीमारी के चलते चंडीगढ़ में उपचाराधीन है, जिसके चलते ही वह विदेश से आया था। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद 5 यूरो में सोने की चैन भी घर से ले गए तो अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Kurukshetra : बालकनी से गुजर रही 11 KV लाइन बनी काल; चंद सेकंड में उजड़ गए 2 परिवार...इलाके में मातम