आदमी खिलौना है... हरियाणा की अंजू का लास्ट स्टेट्स, बेटी से मिलने जा रही थी लंदन

punjabkesari.in Friday, Jun 13, 2025 - 05:35 PM (IST)

डेस्कः अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली महिला अंजू शर्मा (55) की भी मौत हो गई। अंजू की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए वडोदरा में रह रही उनकी दूसरी बेटी हन्नी का DNA टेस्ट कराया है। अंजू का अंतिम संस्कार वडोदरा में ही होगा। बता दें अंजू की दो बेटियां है और उनके पति की मौत हो चुकी है।  एयर इंडिया के प्लेन से वह लंदन में रह रही अपनी बेटी से मिलने जा रही थी। 

जानकारी के अनुसार  अंजू कुरुक्षेत्र के रामशरण माजरा गांव की रहने वाली थीं। वो फिलहाल गुजरात के वडोदरा में रह रही थीं। वह 26 मई को रामशरण माजरा गांव से वडोदरा लौटी थी। वह अपने माता-पिता और परिवार से मिलने गांव आई थी। अंजू ने विमान के टेक ऑफ से पहले अपने बीमार पिता को वीडियो कॉल किया था और कहा था कि लंदन से 6 महीने बाद आकर मिलने का वादा किया था।

दूसरी ओर विमान में बैठने के बाद टेकऑफ से पहले 1 बजकर 6 मिनट पर अंजू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'आदमी खिलौना है, आता है, जाता है' गाने का स्टेटस लगाया था। इसके बाद 1.40 बजे विमान क्रैश हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। इस स्टेटस को देखकर परिवार के लोग कह रहे हैं कि जैसे अंजू को पहले ही आभास हो गया था कि उसे अब इस दुनिया से जाना है। छोटी बहन नीलू शर्मा ने कहा कि लास्ट टाइम फ्लाइट से कॉल की थी और मैं उन्हें अंतिम बार देख नहीं पाई। उन्होंने कहा कि माता पिता को बता नहीं सकते हैं, उनकी भी सदमें में मौत हो सकती है।

बता दें अंजू शर्मा की शादी 1990 में पंजाब के पटियाला के अलाना गांव के पवन शर्मा से हुई थी। पवन शर्मा वडोदरा के प्लांट में गैस लीकेज बंद करने का काम करते थे। उनकी करीब 4 साल पहले किडनी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वहीं, अंजू की दो बेटियां हैं हन्नी शर्मा और निम्मी शर्मा। निम्मी लंदन में अपने पति राहुल के साथ रह रही है, जिससे मिलने के लिए अंजू जा रही थी। वहीं हन्नी अपने पति अमित के साथ वडोदरा में रह रही हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static