हरियाणा में बढ़ने लगी गर्मी, हिसार में 32 डिग्री पहुंचा तापमान... जानें आज कैसा रहेगा मौसम

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 08:49 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : आज मार्च शुरु हो गया है। प्रदेश में फरवरी के जाते-जाते ही गर्मी के तेवर दिख रहे थे। मौसम विभाग ने सूबे के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1°C अधिक दर्ज किया गया है, जो आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने का संकेत दे रहा है। विशेष रूप से हिसार में तापमान 32.9°C दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। 

हरियाणा में आने वाले दिनों में गर्मी का असर और देखने को मिलेगा। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.3°C की वृद्धि हुई है, जो सामान्य से ज्यादा है। हिसार 32.9°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। अधिकांश जिलों में तापमान 29°C से 31°C के बीच बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई। अब तो दिन ही नहीं रातें भी गर्म होने लगी हैं। पिछले कल के मुकाबले 2.6°C की भारी बढ़ोतरी देखी गई है, जो सामान्य से 3.7°C अधिक है। वहीं हिसार और जींद जैसे शहरों में रात का पारा 16.6°C और 16.7°C तक पहुंच गया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static