आम आदमी पार्टी कर रही है किसानों को लुभावने वादे

punjabkesari.in Friday, Dec 28, 2018 - 02:57 PM (IST)

अंबाला(अमन कपूर): हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी ने अपना चुनावी बिगुल बजाना शुरू कर दिया है। इस चुनावी दौर में अंबाला पहुंचे आप पार्टी के समाज कल्याण मंत्री हरजिंदर पाल गौतम ने हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बिजली और पानी के दामों में कटौती करने का दावा किया है। साथ ही उन्होंने किसानों को लुभावने वायदे करते हुए कहा कि किसानों का कर्ज भी माफ किया जाएगा व सब्जियों के रेट भी किसानों की सलाह के बाद तय किए जाएंगे।

PunjabKesari, Aam aadmi, party, kisan

वहीं उन्होंने बताया कि चुनाव की आहट को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में अपने दौरे शुरू कर दिए हैं। सीएम केजरीवाल जगह-जगह हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य और शिक्षा नीति की खामियों को बता रहे हैं। वहीं उनका कहना था कि भाजपा हरियाणा में लोगों को झूठे वायदे करके बरगलाने का काम कर रही है।

PunjabKesari, Aam aadmi, party, kisan

वहीं गौतम ने इनेलो व बसपा गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बसपा ने सदैव ही अपनी सहयोगी पार्टी को धोखा दिया है। बहुजन समाज पार्टी इनेलो और दूसरी विपक्षी पार्टी से हाथ मिलाकर अनुसूचित समाज के लोगों को धोखा देने का काम कर रही है।

PunjabKesari, Aam aadmi, party, kisan

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी आम आदमी पार्टी किसी अन्य के साथ गठबंधन के मूड़ में नहीं है। लेकिन यदि जरूरत पड़ी तो आप पार्टी समान विचारधारा वाली पार्टी के साथ गठबंधन पर विचार कर सकती है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी किसान, मज़दूर, व्यापारी, दुकानदार ओर जनता के हितों का भी ध्यान रखेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static