हरियाणा चुनाव के पहले ‘आप’ को बड़ा झटका, AAP के जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल भाजपा में हुए शामिल
punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2024 - 01:12 PM (IST)
पंचकूला (उमंग) : हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा झटका लगा है। पंचकूला में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मौजूद थे।

कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की संभावना
बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के संदर्भ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा चल रही है। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी भी पार्टी द्वारा आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच यह विषय चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। माना जा रहा है कि आज इस पर कोई आधिकारिक ऐलान हो सकता है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हरियाणा सरकार को बड़ा झटका: CAG रिपोर्ट में 'ई-गवर्नेंस' की खुली पोल, अब भी मैनुअल हो रहा है अहम काम