आम आदमी पार्टी को लगा बहादुरगढ़ में झटका, महिला नेत्री गीता डरोलिया हुई कांग्रेस में शामिल

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2024 - 02:00 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : विधानसभा चुनावों से ठीक पहले बहादुरगढ़ में कांग्रेस का कुनबा बढ़ने लगा है। आम आदमी पार्टी की नेत्री और पार्षद चुनाव लड़ चुकी गीता डरोलिया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। अपने समर्थकों के साथ गीता डरोलिया ने विधायक राजेन्द्र जून की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। 

विधायक राजेन्द्र जून ने गीता का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है, जो देशहित के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वालों को उचित मान सम्मान दिलाने की बात भी कही है। राजेन्द्र जून बहादुरगढ़ से कांग्रेस की टिकट पर तीन बार विधायक बन चुके हैं। इस बार भी राजेन्द्र जून की टिकट पक्की मानी जा रही है, लेकिन कांग्रेस डैलीगेट और वरिष्ठ नेता राजेश जून टिकट के लिए उन्हें कड़ी टक्कर भी दे रहे हैं। राजेश जून ने तो एक तरह से अपना चुनाव प्रचार शुरू भी कर रखा है। वहीं राजेन्द्र जून पहले की तरह लोगों से मेल-जोल बढ़ा रहे हैं और कांग्रेस का कुनबा बढ़ाने में भी जुटे हुए हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static