बहादुरगढ़ में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, 2 लोगों की मौत...हाइड्रा मशीन की मदद से निकाले गए शव

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 12:10 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ में रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां से होकर गुजर रहे दिल्ली–कटरा एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रक ड्राइवर और उसके साथी कंडक्टर की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 1 बजे निलोठी गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्राले ने आगे चल रहे दूसरे ट्राले में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राले का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार ड्राइवर व उसका साथी कंडक्टर अंदर ही फंस गए।

हादसे में ड्राइवर और उसके साथी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक ड्राइवर की पहचान पंजाब के भटिंडा निवासी 26 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि ट्रक के कंडक्टर की अभी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। हाइड्रा मशीन और गैस कटर की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्राले के केबिन को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस ने मृतक ड्राइवर के परिजनों और ट्रक मालिक को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों के बहादुरगढ़ पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, वहीं हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)     

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static