मां मजदूरी पर गई, वापस लौटी तो गायब मिली बेटी; सोहना में दिनदहाड़े नाबालिग के अपहरण से मचा हड़कंप
punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 02:49 PM (IST)
सोहना (सतीश कुमार) : सोहना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर दिनदहाड़े एक नाबालिग किशोरी का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पीड़िता के ही गांव का रहने वाला है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अगर हम किशोरी की माँ की माने तो घटना उस समय हुई जब किशोरी की मां मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी युवक कथित रूप से गुरुग्राम नंबर की थार गाड़ी में किशोरी को अपने साथ ले गया। जब पीड़िता की मां घर लौटी तो बेटी के घर पर नहीं मिलने पर आसपास काफी तलाश की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर किडनेपिंग का आरोप लगाते हुए सोहना सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है।
बता दें की फिलहाल सोहना सिटी थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर सोहना सिटी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है..पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। लेकिन पीड़िता की माँ की माने तो पुलिस 24घँटे तक भी आरोपी की तलाश नही कर सकी है। फिलहाल देखना इस बात का होगा कि पुलिस आरोपी को कब तक काबू कर पाती है और काबू करने के बाद मामले की असल सच्चाई क्या सामने आती है।