फिर जल गई गुड़गांव के सपनों की दुनिया Kingdom of Dreams

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 02:19 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव के सपनों की दुनिया कहे जाने वाले Kingdom of Dreams में एक बार फिर आग लग गई। आज दोपहर करीब सवा 1 बजे जब दमकल अधिकारी हरीश विजिट पर जा रहे थे तो उन्होंने सेक्टर-29 दमकल केंद्र के पास ही स्थित Kingdom of Dreams से धुआं निकलते देखा जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही दमकल केंद्र को सूचना दी और यहां पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। यहां आग इतनी भीषण थी कि दमकल की गाड़ियों को मशक्कत के बाद अंदर प्रवेश कर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू करने पड़े।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

दमकल अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर सवा एक बजे सूचना मिलते ही गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। Kingdom of Dreams को करोड़ों रुपए की लीज पेमेंट न होने के कारण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने जुलाई 2022 में सील कर दिया था जिसके बाद इसमें एक बार पहले भी आग लगी थी। बताया जा रहा है कि इस Kingdom of Dreams के बंद होने का फायदा उठाकर नशा करने वाले लोग इसमें प्रवेश कर जाते हैं। उनके द्वारा फेंकी जाने वाली माचिस की जलती हुई तीलियों, सिगरेट अथवा बीड़ी के कारण यहां आग लगना माना जा रहा है। 

 

PunjabKesari

 

यह कोई पहला मामला नहीं है जब यहां आग लगी हो। 25 मार्च 2025 को भी यहां आग लगी थी जिसके कारण Kingdom of Dreams का एक बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया था। इसके बाद यहां दोबारा ताला लगा दिया गया और इसके बाद यहां एक बार फिर नशेड़ियों का अड्डा बन गया और उनके द्वारा फेंके जाने वाले ज्वलनशील पदार्थों के कारण यहां आग लग गई। आपको बता दें कि पूरे देश में टूरिस्ट स्पोट के रूप में विख्यात Kingdom of Dreams का संचालन करने वाली द ग्रेट इंडियन नौटंकी कंपनी पर लीज के 100 करोड़ रुपए से अधिक बकाया थे। इस बकाया राशि का भुगतान न करने पर इसे सील कर दिया गया था। हरियाणा सरकार ने इसे दूसरी कंपनी को लीज पर देने की तैयारी कर ली थी जिसकी चर्चा शुरू होते ही इसमें आग लगने की घटना हो गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static