कुरुक्षेत्र सीट से अभय चौटाला ने दाखिल किया नामांकन, सुखबीर बादल भी रहे मौजूद

punjabkesari.in Wednesday, May 01, 2024 - 02:30 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (विनोद खुंगर): हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला ने भी नाम दाखिल किया। बता दे कि उनके सुखबीर बादल और करनाल लोकसभा से इनेलो के समर्थन से खड़े प्रत्याशी वीरेंद्र मराठा भी मौजूद रहे। सुखबीर बादल ने लोकसभा चुनावों में जीत का दावा किया है। 

PunjabKesari

बता दें कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर इनेलो उम्मीदवारों को अकाली दल ने समर्थन देने का ऐलान किया था। चंडीगढ़ में इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चौधरी देवीलाल और प्रकाश सिंह बादल के बीच न केवल गहरी दोस्ती थी बल्कि दोनों के परिवार बीच भी गहरे संबंध थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static