कुरुक्षेत्र में इनेलो को बड़ी बढ़त, गुरनाम चढ़ूनी ने अभय चौटाला के समर्थन का किया ऐलान
punjabkesari.in Sunday, May 05, 2024 - 08:45 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2024_5image_20_42_211365639tytyt.jpg)
कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड़): कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इनेलो उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला को आज बड़ा समर्थन मिला है। संयुक्त संघर्ष पार्टी व भाकियू चढ़ूनी ग्रुप के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने अभय सिंह चौटाला को कुरुक्षेत्र में समर्थन देने का ऐलान किया है। गुरनाम सिंह चढ़ूनी कुरुक्षेत्र के शाहबाद के रहने वाले हैं और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर उनकी अच्छी खासी पैठ भी है।
चढ़ूनी सालों से किसानोंकी लड़ाई लड़ते आए हैं। पिछले किसान आंदोलन में चढ़ूनी ने हरियाणा की ओर से मुख्य भूमिका निभाई थी। जिसके बाद से चढ़ूनी को देश भर में लोकप्रियता हासिल हुई थी। गौरतलब है कि किसान आंदोलन के दौरान देश के पहले विधायक अभय चौटाला थे जिन्होंने ने किसानों के समर्थन में विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद ऐलानाबाद में विधानसभा का उप चुनाव हुआ। जिसमें गुरनाम सिंह ने अभय चौटाला के समर्थन में रोड शो कर लोगों से इनेलो प्रत्याशी को वोट करने की अपील की थी।
इस बार भी अभय को समर्थन देनी की वजह को अभय द्वारा किसानों की लगातार आवाज उठाने का कारण बताया है। इसके साथ ही उन्होंने आंदोलन के दौरान किसानों के समर्थन में इस्तीफे को भी वजह बताया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)