अभय चौटाला ने लोगों को दिया नया नारा, कहा- राम राम के साथ कहो परिवर्तन करो, परिवर्तन करो
punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2023 - 01:06 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : अभय चौटाला की परिवर्तन पदयात्रा का बहादुरगढ़ में आज दूसरा दिन था। अब तक करीब 53 दिन में 11सौ किलोमीटर का सफर यह यात्रा तय कर चुकी है। अभय चौटाला का कहना है कि परिवर्तन यात्रा अपने पहले चरण में 2000 गांव और शहरों में इस दौरान जाएगी। गांव और शहरों से समोए आई तथा सभी समस्याओं पर मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा जाएगा। अलग-अलग विभागों से जुड़ी समस्याओं के लिए उन विभागों को भी पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को लिखेंगे कि आप प्रदेश के मुखिया हैं और लोगों की समस्या का समाधान करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।
राम राम के साथ कहो परिवर्तन करो, परिवर्तन करो- अभय सिंह चौटाला
इस दौरान इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने बॉलीवुड फिल्म जय हो की तर्ज पर कार्यकर्ताओं को भी एक नया नारा दिया है। अभय चौटाला का कहना है कि आज से जिस किसी से भी मिलें उसको राम-राम के साथ कहो परिवर्तन करो परिवर्तन करो। उन्होंने कहा कि अगर किसी से किसी से फोन पर बात करो या किसी को गुड मॉर्निंग का मैसेज भेजो तो राम-राम के साथ परिवर्तन करो परिवर्तन करो जरूर कहो और अगर कोई सरकार का आदमी मिल जाए तो उससे तीन बार कहो परिवर्तन करो।
भाजपा सरकार के मंत्रियों पर भी साधा निशाना
वहीं चौटाला ने यहां भाजपा सरकार के मंत्रियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी आपकी है। अभय चौटाला की परिवर्तन पद यात्रा कल सोनीपत जिले में प्रवेश करेगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)