INLD की कैथल रैली में 'INDIA' के कई दिग्गज करेंगे शिरकत; खरगे व सोनिया पर संशय, अभय ने दिया निमंत्रण

punjabkesari.in Monday, Sep 18, 2023 - 11:59 AM (IST)

कैथल(जयपाल रसूलपुर): जिले में 25 सिंतबर को इनेलो की बड़ी रैली होने वाली है। इस रैली की राजनीतिक गलियारों में बड़ी चर्चा है। रैली की तैयारियों को लेकर आज अभय चौटाला कैथल आए थे। इस दौरान उन्होंने आर.के.एम पैलेस में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब लोग इनेलो की ओर देख रहे हैं। कैथल में होने वाले 25 सितंबर को सम्मान दिवस रैली में कैथल के कार्यकर्ताओं की ओर सबसे ज्यादा हाजिरी कैथल के लोगों की होगी, लोग परिवर्तन चाहते हैं और इनेलो परिवर्तन लाएगी।

कांग्रेस पर जबरदस्त कटाक्ष करते हुए अभय चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि आज कांग्रेस को लोग इसलिए पसंद नहीं करते, क्योंकि कांग्रेस आपस में बटी हुई है। कांग्रेस से कई लोग आपस में अपने साथियों से कहते रहते हैं कि मैं मुख्यमंत्री हूं, दूसरा कहता है मैं मुख्यमंत्री हूं।

PunjabKesari

हमने जब सड़क यात्राएं शुरू की तो मुझे बहुत लोग मिले और लोगों का साथ मिला। जिसको देखकर कांग्रेस ने भी एक यात्रा शुरू की हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम। परंतु वह हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम नहीं था, बल्कि वह हाथ से हाथ तोड़ो कार्यक्रम था। एक दूसरे को गाली गलोज करना एक दूसरे का कॉलर पकड़ना और एक दूसरे का हाथ तोड़ने का काम कर रहे थे। अब तो यह चीज खुलकर सामने आ गई, जहां भी कांग्रेस के पर्यवेक्षक गए वहां पर्यवेक्षकों का विरोध किया गया। एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस वाले आप लोगों के या जनता के शुभचिंतक नहीं है। यह तो अपनी ताकत बढ़ाकर कल को टिकट बेचना चाहते हैं। अब नई पीढ़ी के लोग इस बात को समझ चुके हैं। इस बार अगर इन लोगों को चुन लिया तो यह प्रदेश का विकास नहीं करेंगे प्रदेश को बर्बाद कर देंगे। दूसरी तरफ बीजेपी वालों ने तो पूरे प्रदेश को ही लूट लिया है।

पत्रकारों ने पूछा कि इंडिया ग्रुप से कौन-कौन लोग इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस पर लहजा  बदलते हुए अभय चौटाला बोले मैं पिछले चार-पांच दिनों से यही कम कर रहा हूं, जहां भी जाता हूं कि आप लोग यही  पूछते हैं और कोई सवाल नहीं है। इसके बाद उन्होंने बताया नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी के राज्यसभा सदस्य, सीताराम येचुरी, सतपाल मलिक,  हनुमान बेनीवाल, जयंत चौधरी, फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, चौधरी बिरेंद्र सिंह, आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेर सिंह राणा आएंगे।  सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी निमंत्रण दिया गया है। राहुल गांधी के निमंत्रण पर बोले एक घर में एक ही व्यक्ति को निमंत्रण होता है।

उन्होंने कहा कि इस गठबंधन को इकट्ठा करने में चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का हाथ है। इसकी शुरुआत उन्होंने फतेहाबाद में की थी। उन्होंने नीतीश कुमार की यह जिम्मेदारी लगाई थी और उन्होंने इस कार्य को आगे बढ़ाया। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो इंडिया का नाम खत्म करना चाहते हैं वह खुद खत्म हो जाएंगे। वहीं इस दौरान पत्रकारों ने प्रशन किया कि क्या इनेलो इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और कांग्रेस भी इसी ग्रुप में है, आने वाले विधानसभा-लोकसभा चुनाव में क्या रहेगा। इस पर पत्रकारों पर उखड़ते हुए अभय चौटाला ने कहा कि आपकी हर बात का जवाब देना हमारी जिम्मेदारी नहीं है। यह फिजूल के सवाल हैं। अभी आपको केवल 25 सितंबर का निमंत्रण है आप उस कार्यक्रम में आएं।

इस दौरानरा चौटाला ने एक प्रश्न किया कि 25 सितंबर को राजस्थान में भी देवीलाल का सम्मान दिवस मनाया जा रहा है तो लोगों का रुख किस तरफ रहेगा। इस सवाल पर फिर उखड़ते हुए कहा कि जिसको जहां जाना है चला जाएगा। आपको भी वहां जाना है तो चले जाना। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए फिर बोले कि इस प्रदेश में हर रोज एक नई समस्या पैदा होती है। हमारे मुख्यमंत्री हर रोज एक नई बात कहते हैं और मुख्यमंत्री की कई बात तो अपने आप एक समस्या है। इसलिए लोग परेशान हैं और इस सरकार को बदलना चाहते हैं।

   (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

        (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static