विधानसभा में इनेलो निभा रही है असली विपक्ष की भूमिका, कांग्रेस भाजपा के साथ मिली हुई: अभय चौटाला

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 05:08 PM (IST)

रोहतक(दीपक): हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन काटे जाने के मामले में इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने सैनी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल के दिए सम्मान से किसी कीमत पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। इनेलो पार्टी ने फिलहाल सरकार को इस मामले पर झुकने के लिए मजबूर कर दिया है,लेकिन वह खुद आगे भी इस पर निगाह रखेंगे। 

अगर सरकार फिर से कोई गड़बड़ करती है तो इनेलो पार्टी सबक सीखने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को इनेलो पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों पर बुजुर्गों की कटी हुई पेंशन वापस दिलाने को विजय दिवस के रूप में मनाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की नियत में खोट है इसलिए इस तरह के फैसले लिए जाते हैं। चौटाला ने सीएम सैनी को नसीहत देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के मंत्री किसी भी बात को लेकर गलत बयान बाजियां करने में जुटे हुए हैं और उनकी जुबान बहुत लंबी हो चुकी है। 

इसलिए मुख्यमंत्री नायब सैनी उन्हें कंट्रोल में रखें नहीं तो इनेलो पार्टी का कार्यकर्ता उन्हें सबक सिखा देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बुढापा पेंशन के मामले में इनेलो पार्टी के दो विधायकों ने ही सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। जबकि अन्य कोई भी दल इस मामले में नहीं बोला। असली विपक्ष की भूमिका तो इनेलो पार्टी निभा रही है। कांग्रेस पार्टी तो भाजपा के साथ मिली हुई है। 

 उन्होंने कहा कि अपराध के मामले में भी हरियाणा सरकार फेल हो चुकी है और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने की बजाय बदमाशों को बचाने में जुटी हुई है। वह बोले कि इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी के मर्डर को हुए 2 साल हो चुके हैं लेकिन आज तक गिरफ्तारियां नहीं हुई। इनेलो पार्टी अपराध के मामले में संगठन की बैठक बुलाकर कोई बड़ा फैसला लेगी। अभय सिंह चौटाला आज रोहतक में अपने 63वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static