पिहोवा की डेहा बस्ती में हादसा, सो रही दो लड़कियों पर गिरा छत का प्लास्टर; परिवार ने लगाई प्रशासन से मदद की गुहार

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 11:15 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (ऱणदीप रोर) : पिहोवा की डेहा बस्ती में एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब घर में सो रही दो लड़कियों के ऊपर कमरे की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में दोनों लड़कियां घायल हो गईं है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित विधवा बुजुर्ग महिला ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक मदद तथा सुरक्षित आवास की गुहार लगाई की है।

हादसे के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत दोनों लड़कियों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन अगर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरता तो कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता था।

विधवा बुजुर्ग महिला का कहना है कि उनका मकान काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे मकान की मरम्मत नहीं करवा सके। परिवार ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा है कि उन्हें आर्थिक सहायता दी जाए ताकि वे अपने घर की मरम्मत करवा सकें और भविष्य में इस तरह के हादसों से बच सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static