दिल्ली हिंसा का 50 हजार का इनामी आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार, परिवार को फोन पर मिली खबर

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2021 - 10:21 PM (IST)

करनाल (विकास मेहला): किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के लाल किला में हुई हिंसा का आरोपी दिल्ली पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी रखा हुआ था। आरोपी सुखदेव की गिरफ्तारी की सूचना दिल्ली पुलिस ने उनके फोन पर दी है। वहीं अब सुखदेव के परिजनों का कहना है कि वह निर्दोष है।

जानकारी के मुताबिक, करनाल के संगोहा गांव का रहने वाला सुखदेव सिंह पिछले दो महीने से किसान आंदोलन का हिस्सा बना हुआ था। परिजनों ने बताया कि देर रात 11 बजे उन्हें दिल्ली पुलिस ने फोन कर बताया कि सुखदेव को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। सुखदेव सिंह की गिरफ्तारी की खबर मिलने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उन्हें यह नहीं बताया गया कि सुखदेव कहा है, कैसे है? अब परिजन पता लगाने में जुटे हुए हैं।

परिजनों ने बताया कि सुखदेव सेवा करने वाला आदमी हैं, किसान परिवार से जुड़े हुए हैं। उन पर कभी भी कोई  मामला दर्ज नहीं हुआ है। सबकी मदद करते थे। दिल्ली किसानों के आंदोलन में शामिल होने गए थे, लेकिन उन्हें कल पता लगा कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवार का कहना वह निर्दोष है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static