एसिड अटैक: छेड़छाड़ का विरोध किया तो कामकाजी महिला पर बदमाशों ने फेंका तेजाब

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 09:51 PM (IST)

पानीपत (सचिन): बीमार सोच वाले लोग और मनचलों के आगे महिलाओं की सुरक्षा के दावे हवा हो जाते हैं। ताजा मामला हरियाणा के पानीपत से सामने आया है, जहां एक कामकाजी महिला एसिड अटैक का शिकार हो गई। यहां बाईक सवार दो बदमाशों ने राजीव कॉलोनी में फैक्ट्री से घर लौट रही एक महिला के मुंह पर तेजाब फेंक दिया, जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया था।

वहीं इस घटना के दौरान घायल हुई महिला को साथी वर्करों ने अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया है। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

घायल महिला देशराज कॉलोनी स्थित कंबल की भारती नामक फैक्ट्री में काम करती है। शाम को फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद महिला किसी के इंतजार में कॉलोनी में खड़ी थी। तभी बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने महिला के चेहरे पर एसिड फेंक दिया, जिससे महिला घायल होकर जमीन पर गिर गई। 

मामले की सूचना पाकर फैक्ट्री में काम करने वाले वर्कर कासिम नामक युवक ने महिला को सिविल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला ने युवकों का छेड़छाड़ में विरोध किया था इसलिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया, हालांकि अभी तक एसिड फेंकने वाले युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static