पराली जलने पर इस जिले में बड़ी कार्रवाई, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 23 को नोटिस जारी

punjabkesari.in Thursday, Nov 13, 2025 - 04:55 PM (IST)

फतेहाबाद (रमेश कुमार) : फतेहाबाद जिले में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा डीसी और एसपी को नोटिस जारी किए जाने के बाद एसपी सिद्धांत जैन ने निगरानी में लापरवाही बरतने पर 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया, जबकि 23 अन्य को कारण बताओ नोटिस भेजे गए हैं।

फतेहाबाद जिले में पराली जलाने के 75 से अधिक स्थानों की पहचान की जा चुकी है, जिससे फतेहाबाद प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। अब तक 38 किसानों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों और निगरानी में चूक करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

static