Weather Warning: कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार रहें हरियाणवी, मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Sunday, Dec 28, 2025 - 10:23 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : कड़ाके की सर्दी के लिए हरियाणा वासी तैयार रहें। ठंड को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। सूबे के करीब 12 जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि शीत लहर चलेगी। प्रदेश में साल के अंतिम 4 दिनों में ठंड का डबल अटैक देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में ऑरेंज व यलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी जिलों तथा जीटी बेल्ट के साथ लगते अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत व जींद के अलावा रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद में घना से बहुत घना कोहरा पड़ने का अनुमान लगाया है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी प्रकार पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात (नूंह), पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी में भी घना कोहरा पड़ने का अनुमान लगाया है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

तीसरे दिन भी पलवल का सबसे अधिक तापमान

लगातार तीसरे दिन भी प्रदेश में पलवल का सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पलवल का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गुरुग्राम सबसे ठंडा रहा। आज ठंड के तेवर और अधिक रहेंगे, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो सकते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static