जिले में चोरी से भ्रूण के लिंग की जांच कराने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई:  अशोक गर्ग

punjabkesari.in Friday, Sep 30, 2022 - 10:09 PM (IST)

रेवाड़ी(महेन्द्र): महिला और बाल विकास की ओर कुपोषण के खिलाफ जागरूकता अभियान का आज आखिरी दिन था। इस कार्यक्रम डीसी अशोक गर्ग पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में चोरी से भ्रूण के लिंग की जांच का गोरखधंधा चल रहा है। इसको बंद कराने के लिए सख्त कदम उठाया जाएगा। साथ ही ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि जिलें में एक हजार पर 865 लडकियां है। यह आंकड़ा चौकाने वाला है। कोई भी लड़की पैदा नहीं करना चाहता है। क्योंकि लड़कियों को लोग जिम्मेवारी समझते है और लड़कों को घर का चिराग। ऐसी मानसिकता रखने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। डीसी ने कहा कि आज देश में 50 फ़ीसदी महिलाएं कुपोषण का शिकार है। इसके पीछे जागरूकता और रूढ़िवादी विचारधारा है। महिला एवं बाल विभाग द्वारा पोषण महा चलाकर महिलाओं को कुपोषण के प्रति जागरूक करने का काम गया है। जिससे ज्यादा से महिलाओं को कुपोषण से बचाया जा सके।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static