फरीदाबाद में एडिशनल SHO घूस लेता गिरफ्तार, एक्सीडेंट केस रफा-दफा करने को लिए मांगी थी 40 हजार रुपए की घूस

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 10:36 AM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार रात छांयसा थाने के एडिशनल एसएचओ एसआइ प्रदीप को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसने सड़क हादसे के एक मामले में कार्रवाई करने की एवज में शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये की मांग की थी। एसीबी जांच मे जुटी है। 

ACB ने जाल बिछाकर एसएचओ को किया काबू

जानकारी के अनुसार गांव छांयसा निवासी संजय के चचेरे भाई की वैन से 13 फरवरी को एक सड़क हादसा हो गया था। इसमें बाइक सवार रोहित नाम का युवक और उसका मामा घायल हो गए थे। उन्होंने वैन चालक के खिलाफ छांयसा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच एसआइ प्रदीप कर रहे थे। इस मामले में दोनों पक्ष एक ही गांव के थे, इसलिए उनके बीच समझौता हो गया था। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एसआइ प्रदीप को सूचित कर दिया। समझौते के आधार पर मुकदमा रद्द करने की एवज में उसने संजय के चचेरे भाई से 40 हजार रुपये की मांग की थी। संजय ने इस संबंध में एसीबी को शिकायत दे दी। गुरुवार रात एसीबी ने जाल बिछाकर एसआइ प्रदीप को थाने से ही 40 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static