हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले शुरू, जल्द से जल्द करें ऑनलाइन आवेदन, ये है लास्ट डेट
punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 02:01 PM (IST)
पानीपत : हरियाणा के कॉलेजों में बृहस्पतिवार से स्नातक कक्षाओं के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले के महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो चुकी है। हालांकि शुरुआत में 12वीं का रिजल्ट न आने पर कोई आवेदन नहीं हुए, लेकिन अब सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड के परिणाम जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया में तेजी आएगी। छात्र 31 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।
ये दस्तावेज जरूरी
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को सत्यापित परिवार पहचानपत्र, आधार कार्ड, 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, फोटो, चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य हैं। आरक्षित वर्ग के छात्रों को जाति प्रमाणपत्र व हरियाणा रिहायशी प्रमाणपत्र भी अनिवार्य है। वहीं, हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी लाने हैं।
दाखिला शेड्यूल-
ऑनलाइन पंजीकरण : 07 मई – 31 मई
फॉर्म जमा : 07 मई – 01 जून
दस्तावेजों का सत्यापन : 09 मई – 06 जून
पहला चरण :
10-11 जून : मेरिट लिस्ट
12-15 जून : फीस जमा
दूसरा चरण :
16-17 जून : मेरिट लिस्ट
18-22 जून : फीस जमा
तीसरा चरण :
24 जून से : फिजिकल काउंसलिंग
26 जून – 10 जुलाई : विलंब शुल्क के साथ प्रवेश
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)