वकील की पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार, स्कूटी, पिस्तौल व चाकू बरामद

punjabkesari.in Sunday, Jan 17, 2021 - 10:20 AM (IST)

टोहाना : टोहाना में शुक्रवार को दोपहर के समय महिला कुसुम लता को चाकू व गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। डी.एस.पी. बीरम सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे वकील चिमन लाल गोयल की पत्नी कुसुम लता की चाकू से हमला करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी तथा आरोपी मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने तुरंत सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले तथा आरोपी की मिली सी.सी.टी.वी. फुटेज लोगों को दिखाई जिसके तहत आरोपी को पकडऩे में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है तथा प्रयोग में की गई स्कूटी, पिस्तौल, चाकू आदि भी बरामद कर लिए गए हैं। डी.एस.पी. ने बताया कि आरोपी गांव नागला का रहने वाला है। जो अपने पिता के साथ टोहाना में गोगामेड़ी के पास रह रहा है। आरोपी पंजाब की जिला बठिंडा के भुच्चो मंडी में नहरवाही में नौकरी करता है। अब पंजाब के मानसा में अपना मकान बना रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static