झगड़ा करने के बाद पति घर से निकला, पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम
punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 01:17 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): बार गुर्जर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी के फ्लैट में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की रात करीब 1.30 बजे महिला द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
मृतका की पहचान कन्हई गांव निवासी ज्योति के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी के फ्लैट में रहती थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ज्योति का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसका पति दिनेश घर से चला गया था। इसके बाद ज्योति ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप ने बताया कि मामले में मृत महिला के मायके वालों को भी सूचना दी गई थी। परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मृत महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।