गेहूं कटाई का काम पूर्ण करने के बाद अगली फसल की जुताई की तैयारी में जुटा किसान

punjabkesari.in Monday, Apr 26, 2021 - 03:51 PM (IST)

ऐलनाबाद (सुरेंद्र सरदाना) : दिन रात खेतों में मेहनत कर अपने शरीर का पसीना बहाकर आमजन के पेट भरने वाले धरतीपुत्र जिसे किसान भी कहा जाता है। किसान ने अपनी गेहूं की फसल की कटाई पूर्ण कर ली है। जैसा कि कहा जाता है कि किसान को न ही तो दिन में चैन होता है और न ही रात में, न ही तो कोई रविवार होता है और न ही कोई अन्य गजटेड छुटी। किसान को तो हर पल हर समय अपने खेत की फसल की चिंता सताए रखती है और ऐसी फसल को पकाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। किसान देश के लोगों का पेट भरने के साथ अपने परिवार का पेट भी भरने का काम करता है।

जून जुलाई के महीने में दिन के समय आग के शोले उगल रहे सूरज की गर्मी हो या फिर दिसम्बर जनवरी की बर्फीली सर्द राते हो, किसान सर्दी गर्मी की परवाह किए बिना ही मेहनत करता है। इसके बावजूद भी ऐसा मेहनत कश किसान बेचारा ही बना रहता है। ऐलनाबाद क्षेत्र की बात करें तो क्षेत्र के किसान ने अपनी गेहूं की फसल की कटाई कर ली है और बिना थके हारे बिना किसी छुटी की इंतज़ार के ओर बिना आराम किए उसने अपनी अगली फसल की तयारी कर ली है। बेशक कोरोना संक्रमण ने विश्व भर में तबाही मचाई हुई है। किसान कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से भी बेपरवाह है और दिन रात एक करते हुए अपने खेतों में काम करता हुआ गेहूं की फसल की कटाई के बाद  अपनी अगली की तैयारी में जुट गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static