Ambala news: गेहूं कटाई शुरू, आग का खतरा बढ़ा… बिजली विभाग ने जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 04:39 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : कटाई के मौसम में खेतों के आस-पास से गुजरने वाली बिजली की लाइनों से चिंगारी निकलने या तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसी खतरे को देखते हुए अंबाला सर्कल के बिजली विभाग ने अलर्ट जारी किया है और कई अहम कदम उठाए हैं। 

बिजली विभाग की टीम गांव-गांव जाकर निरीक्षण कर रही है और संभावित खतरों को पहले ही खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा विभाग ने किसानों को जागरूक करने के लिए भी अभियान शुरू किया है। SE बिजली विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि गेंहू की कटाई के सीजन को देखते हुए बिजली विभाग की टीम पूरी तरह सतर्क है। बिजली लाइनों की नियमित जांच की जा रही है, ढीले तारों को ठीक किया जा रहा है और जहां जरूरत है वहां पर लाइन मेंटेनेंस किया जा रहा है। किसानों से भी अपील है कि किसी भी तरह की चिंगारी या खराबी दिखे तो तुरंत विभाग को सूचित करें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static