क्रॉस कंट्री दौड़ में अहिरका की वंशिका भोला रही प्रथम
punjabkesari.in Tuesday, Dec 21, 2021 - 03:50 PM (IST)
जींद (अनिल कुमार): अहिरका गांव की वंशिका भोला ने रविवार को हिसार के कनोह में हुई क्रास कंट्री दौड़ में अंडर 16 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब वे नागालैंड में 15 जनवरी को होने वाली नेशनल क्रास कंट्री दौड़ में हिस्सा लेंगी।
वंशिका भोला आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल अहिरका स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती हैं। उनके पिता कप्तान का निधन हो चुका है। मां साबो देवी सिलाई का काम करके परिवार चलाती हैं। वंशिका ने एक साल पहले ही दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा शुरू किया था। इस साल फरवरी में यमुनानगर में हुई क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही थी।

वहीं अंबाला, करनाल, नरवाना में हुई दौड़ प्रतियोगिताओं में भी वंशिका भोला प्रथम रही थी। वंशिका का सपना देश के लिए ओलिंपिक में पदक जीतना है। उनकी माता साबो देवी कहती हैं कि अंतर्राष्ट्रीय पर उसकी बेटी पहचान बनाए, इसके लिए वे किसी तरह की कमी आड़े नहीं देंगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)