बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई जेजेपी, अजय चौटाला ने की ये घोषणा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 03, 2025 - 08:56 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह) : पंजाब-हिमाचल सहित पहाड़ी इलाकों में बाढ़ पीड़ितों को कई सामाजिक संगठन और राजनीतिक पार्टियां अपने स्तर पर मदद पहुंचाने का काम कर रही हैं। ऐसे में मदद पहुंचाने को लेकर आज JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला भी आगे आए। उन्होंने पंजाब प्रशासन से बात की और हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया।

मीडिया से बातचीत में अजय सिंह चौटाला ने बताया कि जेजेपी चौधरी देवी लाल की नीतियों पर चलने वाली पार्टी है। देवी लाल ने हमेशा ही देश के हर हिस्से में आपदा पीड़ितों को सबसे पहले मदद देने का काम किया। चौटाला ने कहा कि आज पंजाब, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर सहित देश के कई हिस्सों में लोग बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं। वे हर स्थिति में उन्हें राहत सामग्री पहुंचाएंगे।

उन्होंने पंजाब प्रशासन से बात की तो उन्होंने मच्छरदानी, दवाइयां और पशु चारे की मदद मांगी है, जोकि जितनी जल्दी होगा वो मुहैया करवाएंगे। चौटाला ने कहा कि एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है ताकि जेजेपी वर्कर सहित आम लोग भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ सकें। ऐसे हालातों से निपटने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा, तभी स्थिति पर काबू पाया जा सकता है।

अजय चौटाला ने मुख्यमंत्री द्वारा विदेश दौरा रद्द किए जाने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि विदेश दौरा तो रद्द कर दिया लेकिन धरातल पर आप कहां हो। सरकार को धरातल पर आकर किसानों को भ्रमित करने की बजाए तुरंत मदद करनी चाहिए। क्योंकि इस समय खेतों के जलमग्न होने से किसान की फसलें बर्बादी की कगार पर हैं। किसान पोर्टल पर जाकर प्रयास करें या फिर अपनी फसल बचाए। सरकार और प्रशासन को किसानों के बारे में सोचना चाहिए और तुरंत आवश्यक प्रबंध करने चाहिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static