सुरजेवाला बलि का बकरा, दिग्विजय जींद चुनाव के कृष्ण: अजय चौटाला

punjabkesari.in Saturday, Jan 12, 2019 - 05:06 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): जींद उपचुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा व नामांकन भरने के बाद राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरे पर कटाक्ष करना शुरू कर दिया है। यहां जननायक जनता पार्टी के संयोजक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला को चुनाव में उतार कर बली का बकरा बनाया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि दुर्योधन कोई भी रहा हो, लेकिन इस चुनाव का कृष्ण दिग्विजय सिंह चौटाला है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि जींद का उपचुनाव कोई आम चुनाव नहीं है, बल्कि यह चुनाव देश की राजनीति और प्रदेश की राजनीति को दिशा देने वाला चुनाव है। फरीदाबाद के प्याली चौक पर स्थित जाट संस्था में डा. अजय सिंह चौटाला का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर  तेजपाल डागर, संस्था के प्रधान रेडू, बलदेव सिंह अलावलपुर सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।

वहीं बल्लभगढ़ के एक कार्यक्रम में भाजपा पर निशाना साधते हुए अजय ने कहा कि भाजपा ने जुमलेबाजी कर सत्ता हासिल की है। बेरोजगारों को रोजगार देने की बजाय और ज्यादा बेरोजगार बनाया है नोटबंदी और जीएसटी के नाम पर व्यापारी और लोगों को परेशान किया है। उन्होंने कहा जींद चुनाव में हमारा मुकाबला सत्ताधारी पार्टी से होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static