हरियाणा नगर निकाय चुनाव 2026: भाजपा ने घोषित किए मेयर प्रत्याशी, देखें सूची

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 06:28 PM (IST)

नई दिल्ली(कमल कांसल): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), हरियाणा ने आगामी नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए कमर कस ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडौली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद तीन प्रमुख नगर निगमों के लिए मेयर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।
PunjabKesari

पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पंचकूला, अम्बाला और सोनीपत के लिए उम्मीदवारों के चयन में अनुभव और क्षेत्रीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है।

इन नामों  पर लगी मुहर
 

PunjabKesari



यह सूची प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पूनिया के हस्ताक्षरों के साथ 'पंचकमल' प्रदेश कार्यालय (पंचकूला) से जारी की गई है। अम्बाला से अक्षिता सैनी को मौका देकर पार्टी ने युवा और महिला प्रतिनिधित्व पर भरोसा जताया है, वहीं सोनीपत और पंचकूला में अनुभवी चेहरों को प्राथमिकता दी गई है। इन नामों की घोषणा के साथ ही हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां तेज होने की उम्मीद है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static