Haryana: ये बनीं हरियाणा महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी मंजूरी
punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 08:16 PM (IST)
नई दिल्ली(कमल कांसल): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पर्ल चौधरी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अधीन महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हरियाणा महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पर्ल चौधरी की नियुक्ति की घोषणा की है। यह नियुक्ति आज 22 फरवरी को कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से की गई है।

प्रेस रिलीज के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पर्ल चौधरी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अधीन महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। यह कदम हरियाणा में कांग्रेस की महिला इकाई को मजबूत करने और संगठन को नई ऊर्जा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पर्ल चौधरी पटौदी (SC) क्षेत्र से जुड़ीं हैं और 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार रह चुकी हैं। वे वकील हैं और सामाजिक-राजनीतिक कार्यों में सक्रिय रहती हैं।
