किसानों का चंडीगढ़ कूच:  छावनी बने चंडीगढ़ के सारे बॉर्डर, अंबाला में अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2023 - 12:46 PM (IST)

अंबाला(अमन): किसान चंडीगढ़ कूच के लिए जुटना शुरू हो चुके हैं। अंबाला के किसानों ने अंबाला हिसार हाइवे पर पंजाब के इलाके में डेरा डाल लिया है। इस दौरान एसपी अंबाला मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान नही माने और हाइवे पर ही डटे हैं। किसानों ने कहा हरियाणा व पंजाब सरकार मिलकर उन्हें रोक रही है लेकिन वे चंडीगढ़ कूच करके ही मानेंगे।
 
बता दें कि खराब हुई फसल के मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर पंजाब-हरियाणा के किसान जत्थेबंदियों ने आज चंडीगढ़ में धरना देने का एलान किया हुआ है। वहीं किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने पंचकूला और मोहाली से लगते शहर के 27 प्रवेशद्वार सील कर दिए हैं। पंजाब में कई किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं अंबाला में पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई।

 
चंडीगढ़-जीरकपुर बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। यहां आईटीबीपी, सीआरपीएफ के टुकड़ियां भी हथियारों के साथ मौजूद हैं। सीटीयू की बसें भी खड़ी की गई हैं ताकि अगर कोई किसान नेता या अन्य कोई उपद्रव करे तो उन्हें यहां से हटाकर किसी अन्य स्थान पर ले जाया जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static